Samastipur

हथियार के साथ युवक ने खुद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर, वायरल होने पर AI बोलकर हटाया

समस्तीपुर : मुहर्रम के दौरान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के वार्ड संख्या-13 से एक युवक की कथित तौर पर अत्याधुनिक हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे वास्तविक बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे AI से तैयार की गई तस्वीर होने का दावा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह तस्वीर पहले उसके खुद के सोशल मीडिया स्टोरी पर पोस्ट की गई थी। बाद में तस्वीर वायरल होने लगी तो उसे सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया गया।

हालांकि तब तक कई लोगों ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर दिया। तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग हथियार के प्रदर्शन को गंभीर मामला बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग तस्वीर को AI जनित बताते हुए इसकी सत्यता पर सवाल उठा रहे हैं। इधर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का कहना है कि वायरल तस्वीर की सत्यता की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि फोटो वास्तविक है या AI अथवा किसी अन्य तकनीक से तैयार की गई है। हालांकि तस्वीर में दिख रहा युवक ने खुद ही सोशल मीडिया पर तस्वीर को वायरल किया था।

सनसनी फैलाने के लिए हथियार के साथ अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर डालकर युवक ने खुद किया वायरल, तस्वीर की पुष्टि Samastipur Town नहीं करती है

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago