समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत हलई थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ताजपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ चली गई है. मामले को लेकर हलई थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई है. पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हलई थाना क्षेत्र के निवासी से हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहकर चापाकल लगाने का काम करता था.
पति का आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी का परिचय ताजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुआ. इसके बाद 13 मई को महिला अचानक घर से चली गई. पीड़ित ने बताया कि पत्नी के गायब होने के बाद उसने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. हाजीपुर से लेकर मुंबई तक उसकी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी. पति का कहना है कि उसके दोनों बच्चे लगातार अपनी मां को याद कर रहे हैं और परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है.
परिजनों के अनुसार महिला अपने दो बेटों, एक आठ वर्षीय और दूसरा छह वर्षीय को घर पर छोड़कर गई है. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार का आरोप है कि महिला जिस व्यक्ति के साथ गई है, वह भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है और महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…