Samastipur

समस्तीपुर में सांप के काटने से 9 साल के बच्ची की मौ’त, झाड़-फूंक के चक्कर में परिजनों ने गंवाया समय

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के मरथुआ गांव के वार्ड- 9 में गुरुवार देर शाम घर के पास चापाकल पर बर्तन धो रही 9 वर्षीय बच्ची को सांप ने काट लिया। परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक करवाते रहे। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान वकील कुमार की पुत्री श्रद्धा कुमारी के रूप में हुई। वह कक्षा तीसरी की छात्रा थी। मृतका के चाचा रामाधीन राय ने बताया कि गुरुवार शाम श्रद्धा घर के पास चापाकल पर बर्तन धो रही थी। तभी एक सांप ने उसे डस लिया।

गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिथान की दूरी करीब 9 किलोमीटर है। दूरी ज्यादा होने के कारण परिजन पहले गांव के ही एक भगत के पास ले गए और झाड़-फूंक करवाने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिथान थाना पुलिस रात्री में ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो शायद बच्ची की जान बच जाती।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago