समस्तीपुर : आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे डीएम के समक्ष रखीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनहित के मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
डीएम ने एक-एक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराएं।
जनता दरबार के दौरान कई फरियादियों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…
समस्तीपुर : नगर थाने में डायल-112 पर तैनात जिला पुलिस बल के जमादार भोला सिंह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…