समस्तीपुर : जिले की पुलिस व्यवस्था अब पूरी तरह तकनीक आधारित होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। बिहार पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी एनआईसी को सौंपे जाने के बाद समस्तीपुर में इसके सफल संचालन की कवायद तेज कर दी गई है। डीएम रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में एनआईसी की ओर से जिले के 10 नवस्थापित थानों एवं ओपी से उत्तीर्ण होकर थाना बने इकाइयों के लिए सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मनीष कृष्णा ने पुलिस पदाधिकारियों को नए सिस्टम की उपयोगिता और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता आएगी। एफआईआर दर्ज करने से लेकर केस डायरी, अनुसंधान और चार्जशीट तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं व्यवस्थित तरीके से संचालित की जा सकेगी।
उन्होंने समस्तीपुर को इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन में अग्रणी जिला बनाने की प्रतिबद्धता भी जताई। प्रशिक्षण के दौरान एनसीआरबी द्वारा विकसित कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को बताया गया कि इस प्रणाली के जरिए देश के किसी भी हिस्से से अपराधियों, लापता व्यक्तियों तथा चोरी हुए वाहनों से संबंधित जानकारी कुछ ही मिनटों में प्राप्त की जा सकती है।कार्यशाला में इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) के तहत सीसीटीएनएस को न्यायालय, जेल और फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं से जोड़ने की तकनीकी प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डीआईओ के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के नवस्थापित थानों में सीसीटीएनएस सीएएस 1.0 के सफल रोलआउट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…