पटना स्थित दस सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कहां शिफ्ट होंगी? इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम राबड़ी देवी सरकार की तरफ से मिले 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास में शिफ्ट नहीं होंगी। दरअसल 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली करने की मियाद सोमवार को खत्म हो रही है। जिसके बाद अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि राबड़ी देवी अपने बेटे तेजस्वी यादव के घर शिफ्ट हो जाएंगी।
तेजस्वी यादव एक पोलो रोड स्थित आवास में रहते हैं और राबड़ी देवी भी रहने के लिए यहीं जा सकती हैं। यह आवास नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नाम आवंटित है। कहा जा रहा है कि पूरा परिवार फिलहाल वहीं शिफ्ट होगा। राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग की ओर से 29 जून तक आवास खाली करने का अंतिम नोटिस मिला है। ऐसे में आवास खाली करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शनिवार को भी ट्रकों में भरकर दस सर्कुलर से सामान एक पोलो रोड और कौटिल्य नगर स्थित आवास ले जाया गया। सीसीटीवी कैमरे एक दिन पहले ही हटा लिए गए थे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राबड़ी की ओर से भवन निर्माण विभाग से उन सामान की सूची मांगी गई है, जो वहां विभाग की ओर से लगाए गए थे। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि आवास खाली करने के बाद विभाग की ओर से कोई आपत्ति नहीं आए। सरकार की ओर से राबड़ी देवी को 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 39, हार्डिंग्स रोड आवास में रहने की योजना नहीं है।
बता दें कि आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को हाल ही में 22 जून को नोटिस दिया गया था। इन नोटिस में कहा गया था कि वो सात दिनों के अंदर बंगला खाली कर दें। इतना ही नहीं बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की ओर से यह भी कहा गया था कि अगर उन्होंने बंगला खाली नहीं किया तो इसके बाद अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले इसी महीने 9 जून को भी विभाग की तरफ से राबड़ी देवी को घर खाली करने का नोटिस दिया गय था। इसके बाद राबड़ी देवी ने आवास छोड़ने की बात तो कही थे लेकिन उन्होंने कहा था कि चूकि किडनी की बीमारी के कारण लालू प्रसाद यादव को सीढ़ी चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है लिहाजा नए आवास में आउट हाउस, रैंप इत्यादि का निर्माण कराया जाए।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…