Bihar

तेज प्रताप यादव के घर चोरी के गवाह ड्राइवर और पत्नी को मिली धमकी, आकाश यादव का उछला नाम

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर चोरी मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनतांत्रिक परिषद (जेजेपी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के गवाहों ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी मिली है। तेज प्रताप यादव के चालक अनिल कुमार यादव और उनकी पत्नी ने इस मामले में अब सुरक्षा की भी मांग कर दी है। दोनों का आरोप है कि उन्हें गवाही से पीछे हटने के लिए धमकी मिली। दोनों ने शुक्रवार को गर्दनीबाग थाना में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। दावा किया गया है कि चालक अनिल कुमार की पत्नी रंजू देवी गुरुवार की रात अकेली घर पर थीं।

इसी दौरान कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उनसे अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने चोरी के मामले में गवाही नहीं देने की चेतावनी दी। आरोप है कि बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने आकाश यादव का नाम लेते हुए पूरे परिवार को नुकसान पहुंचाने और उठवा लेने जैसी धमकियां भी दीं। इस घटना के बाद अनिल यादव और उनकी पत्नी ने पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में पूर्व निजी सहायक मोतीलाल राय के खिलाफ अपने आवास से चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कैश, सोना और मोबाइल चोरी का आरोप

बता दें कि बिहार में जन जनवादी पार्टी (जेजेडी) के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बीते मंगलवार को पटना स्थित उनके आवास का निरीक्षण किया था। यह कथित चोरी सोमवार देर रात राज्य की राजधानी पटना के हार्डिंग रोड स्थित उनके आवास संख्या 42 में हुई। तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में दिए अपने लिखित आवेदन में कहा, “सोमवार रात लगभग 11:30 बजे मेरे चालक अनिल यादव तथा मेरे साथ रहने वाले विशाल ने मेरे निजी सहायक को एक बैग लेकर आवास की चहारदीवारी फांदकर भागते हुए देखा। दोनों प्रत्यक्षदर्शी हैं और उनका कहना है कि चोरी की घटना पीए ने ही अंजाम दी है।”

आरोपी की पहचान वैशाली जिले के बिशुनपुर सैद अली-मनियारपुर निवासी मोतीलाल राय के रूप में हुई है। तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी फंड की 20 लाख रुपये नकद राशि के अलावा 23 ग्राम से अधिक वजन की एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लैपटॉप तथा चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन उनके आवास से चोरी कर लिए गए हैं।

आकाश यादव विवाद भी चर्चा में

आकाश यादव और तेज प्रताप यादव के बीच पिछले कुछ दिनों से आपसी विवाद चर्चा में है। आकाश यादन ने तेज प्रताप, मोतीलाल राय और अन्य पर धमकी देने का आरोप लगाया था। आकाश यादव ने घर में जबरन घुसने का आरोप लगाया थ। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने भी आकाश और उसके परिवार पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। उन्होंने सचिवालय थाना में आकाश यादव के विरुद्ध भी शिकायत दर्ज करवाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

1 घंटा ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

8 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

17 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

17 घंटे ago