Samastipur

मोहर्रम को लेकर समस्तीपुर पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ायी गई चौकसी

समस्तीपुर : आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर एवं मुफस्सिल थाने की पुलिस की ओर से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में पुलिस लाइन से आए बड़ी संख्या में जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। फ्लैग मार्च नगर थाना परिसर से शुरू होकर मथुरापुर घाट, गोला रोड, बंगाली टोला, बाईपास चौक समेत शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।

वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर, हकीमाबाद, रहीमपुर रुदौली और धुरलख सहित अन्य इलाकों में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। थानाध्यक्षों ने आम लोगों से आपसी भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। नगर व मुफस्सिल थानाध्यक्षों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

13 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

15 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

16 घंटे ago