Samastipur

हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, चल रहा था फरार

समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर निवासी मो. जाहिद के पुत्र मो. आलमत उर्फ विक्की के रूप में की गई है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मो. आलमत उर्फ विक्की के खिलाफ पूर्व से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहा था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

18 मिनट ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

24 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago