Samastipur

मोहम्मद महताब अंसारी ने विद्यापतिनगर BDO का संभाला पदभार

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर प्रखंड में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल के तहत मोहम्मद महताब अंसारी ने शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के पद पर योगदान दिया। उनके पदभार ग्रहण करते ही प्रखंड कार्यालय में प्रभारी बीडीओ पंकज कुमार व अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले भी मोहम्मद महताब अंसारी विद्यापतिनगर में बतौर बीडीओ अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पूर्व कार्यकाल को प्रशासनिक सक्रियता और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए याद किया जाता है।

पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करने तथा पंचायत स्तर पर योजनाओं की प्रगति तेज करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों और कर्मियों को टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उनकी वापसी से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम लोगों में भी उम्मीद जगी है कि प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। प्रखंड कार्यालय में दिनभर उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। मौके पर आरटीपीएस सहायक गणेश पासवान, चंद्रप्रकाश लाल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

21 मिनट ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

7 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

14 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

16 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

16 घंटे ago