Samastipur

ताजपुर गांधी चौक पर दिनदहाड़े गैरेज संचालक की गोली मारकर ह’त्या, इलाके में सनसनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गांधी चौक की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। मृतक की पहचान मोतीपुर गांव निवासी देवकी सहनी के 28 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो ताजपुर में गैरेज चलाता था।

जानकारी के अनुसार संजीव कुमार अपने गैरेज पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने उस पर सामने से गोली चला दी। गोली लगते ही वह मौके पर अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्य आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, जहां संजीव का शव पड़ा था। घटना के बाद अस्पताल और गैरेज के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग हत्या की घटना से आक्रोशित हैं। इधर सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

4 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

14 घंटे ago