Samastipur

10वीं की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने पर भाई-बहन को सांसद, विधायक व डीएसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के रहने वाले जितेंद्र कुमार व पिंकी प्रिया की पुत्री आस्था आनंद व पुत्र आस्तिक आनंद को दैनिक अखबार हिंदुस्तान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सांसद शांभवी चौधरी, विधायक अश्वमेघ देवी व मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें कि आस्था आनंद ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, वहीं पुत्र आस्तिक आनंद ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया था। दोनों भाई-बहन को 10वीं की परीक्षा में बेहतर करने पर सम्मानित किया गया।

बच्चों के चाचा अमरेश उर्फ भुगल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि दोनों बच्चे आगे चलकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी कर अधिकारी बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि परिवार के लिए गर्व की बात है और बच्चों का लक्ष्य भी काफी ऊंचा है। इस सफलता के पीछे माता-पिता का विशेष योगदान रहा है। पिता जितेंद्र कुमार ने जहां बच्चों को बेहतर माहौल दिया, वहीं मां पिंकी प्रिया ने स्कूल से लौटने के बाद घर पर ही नियमित रूप से पढ़ाकर उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाया। स्थानीय लोगों ने भी दोनों बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

7 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

9 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

22 घंटे ago