Samastipur

‘आई-ग्लैम मिस बिहार’ प्रतियोगिता में समस्तीपुर की बेटियों का जलवा; प्रियंशी बनीं ‘मिस इंस्पायरिंग बिहार’ व मोनिका को मिला ‘मिस विजनरी बिहार’ का खिताब

समस्तीपुर : पटना के पी एंड एम मॉल में आयोजित प्रतिष्ठित आई-ग्लैम मिस बिहार प्रतियोगिता में समस्तीपुर की दो प्रतिभाशाली बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रियंशी चौधरी को ‘मिस इंस्पायरिंग बिहार’ तथा मोनिका रॉय को ‘मिस विजनरी बिहार’ के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में दोनों प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली व्यक्तित्व, मंच संचालन क्षमता और उत्कृष्ट प्रस्तुति का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों को भी प्रभावित किया।

खिताब हासिल करने के बाद दोनों प्रतिभागियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मार्गदर्शकों और शुभचिंतकों को दिया। समस्तीपुर की इन बेटियों की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है। उनकी सफलता न केवल जिले का मान बढ़ाने वाली है, बल्कि अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। प्रतियोगिता में मिली इस उपलब्धि के बाद परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्तीपुर की बेटियां लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और यह उपलब्धि उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

5 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

11 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

12 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

12 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

14 घंटे ago