Samastipur

हाफ एनकाउंटर मामले में उजियारपुर थानाध्यक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के देसुआ गांव में बुधवार की अहले सुबह हुए पुलिस मुठभेड़ मामले में गोली लगने से घायल बदमाश प्रिंस कुमार समेत तीन बदमाशों के खिलाफ थानाध्यक्ष अजीत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा हथियार रखने के आरोप लगाए गए हैं। उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि 20 मई की सुबह करीब 3:10 बजे उजियारपुर थाना कांड संख्या 161/26 के अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम छापेमारी के लिए निकली थी।

बल कम होने के कारण डीआईयू एवं एसटीएफ की टीम का भी सहयोग लिया गया। सभी पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल के पास हथियार बरामदगी के लिये पहुंचे। इस दौरान पहले से हिरासत में प्रिंस कुमार, देव कुमार व लक्ष्मण कुमार दास पुलिस के साथ हिरासत में थी। सभी को साथ लेकर हथियार बरामदगी के लिये छापेमारी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस अभिरक्षा में ही प्रिंस पाॅलिथिन में एक जगह छिपाए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें प्रिंस कुमार के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आसपास ही तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल, दो लोडेड देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, पर्स और करीब 77 हजार 100 रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल, टेबलेट समेत अन्य सामान भी जब्त की है। वहीं घायल प्रिंस कुमार को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अपराधी पहले भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।पुलिस का दावा है कि प्रिंस कुमार लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार सरायरंजन क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र से दो लाख रुपये की लूट की घटना में भी प्रिंस कुमार के गिरोह की भूमिका सामने आई है। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में बाइक चोरी के आरोप में दलसिंहसराय पुलिस ने पहली बार प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद उसका नाम लगातार बाइक चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक मामलों में सामने आने लगा।

हाल ही में डैनी चौक के पास फाइनेंस कर्मी गोविंद राय को पिस्टल दिखाकर धमकाने के मामले में भी उसका नाम जुड़ा था। इस मामले में पुलिस ने उसके सहयोगी भूपेंद्र उर्फ देव के घर से काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की थी, जिसका रजिस्ट्रेशन प्रिंस कुमार के नाम पर बताया गया।इसके अलावा उजियारपुर थाना क्षेत्र में स्ट्रीम बाइक, टैब और मोबाइल लूट मामले में भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। बछवाड़ा थाना क्षेत्र में लूटी गई होंडा बाइक से उसने सीएसपी लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए दो अन्य बदमाश अनीश और विकास कुमार साह को भी गिरफ्तार किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago