समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग गांव स्थित एनएच-28 पर रविवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देर शाम करीब 8 बजे अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर से हुआ। मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के धामनी गांव निवासी नागेश्वर कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…