Samastipur

समस्तीपुर में 9 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज ने कहा – “चालान से जुड़े मामलों का होगा निपटारा”

समस्तीपुर : हाई कोर्ट व बिहार राज्य विधि सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 9 मई को समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में कोर्ट में लंबित विद्युत वाद, र्ऑनलाइन चालान के साथ ही अन्य मुकदमा, बैंक टेलीफोन आदि वाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। जिला जज समीर कुमार ने इसकी जानकारी दी। इन्होंने बताया कि इस लोक अदालत के माध्यम से गाड़ी मालिकों को राहत दी जा रही है।

अदालत के माध्यम से एक मुश्त यातायात चालान निपटाना योजना 2026 के तहत 90 दिनों से अधिक लंबित चालानो का 50% राशि जमा कर आसानी से निष्पादन किया जा सकेगा। राज्य कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दी थी कि एक मुस्त यातायात चालान निपटारा योजना 2026 के तहत 90 दिनों से अधिक लंबित चालान का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत से किया जाएगा। यह योजना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्रभावी रहेगा।

इस योजना के तहत बिना हेलमेट , सीट बेल्ट, बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने, पिछली सीट पर बैठे सवारी, या अन्य सुरक्षा उपायों का उल्लंघन का मामला हो। चालान के लिए राहत दी गई है परिवहन विभाग के इस आदेश से लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी और पुराने चलानो से जुड़े झंझट से भी छुटकारा मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार समाधान समारोह साल 2026 के तहत माननीय सर्वोच्च न्यायालय की ओर से वर्चुअल मोड की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन दिनांक 21/8/26 और 22/ 8/26 और 23/ 8/26 को आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए सभी वादियों को नोटिस निर्गत किया जा चुका है । नोटिस मिलते ही प्री शटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

3 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

5 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

5 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago