Samastipur

विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय में भारी बवाल; पंचायत समिति सदस्य और BDO में भिड़ंत, हंगामा व तोड़फोड़ के बीच महिलाओं ने उठायी चप्पल

​समस्तीपुर/विभूतिपुर : सोमवार को विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहाँ एक पंचायत समिति सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सुनील कुमार के बीच तीखी झड़प के बाद भारी हंगामा और तोड़फोड़ हुई। आरोप है कि पंसस के समर्थकों ने प्रखंड कार्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, फर्नीचर तोड़े और कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों व फाइलों को फाड़कर नष्ट कर दिया।

​दबाव में भुगतान कराने का आरोप :

​प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप नारायण सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि आरोपी पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार गलत योजनाओं का भुगतान कराने के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहे थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने महिलाओं को गुमराह कर प्रखंड कार्यालय में इस हिंसक घटना को अंजाम दिलवाया।

​पंसस और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया :

​दूसरी तरफ, आरोपी पंसस प्रदीप कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए बीडीओ पर पक्षपात का आरोप लगाया और इस पूरी घटना को राजनीति से प्रेरित बताया। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा ने कहा कि भुसवर के कुछ ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर आए थे, लेकिन माहौल किस वजह से बिगड़ा, इसकी जांच की जा रही है। वहीं माकपा के अंचल मंत्री सह पंसस मिथिलेश सिंह ने भी इस घटना की निंदा की है।

​पुलिस की भूमिका पर सवाल, कर्मचारी आक्रोशित :

​घटना के वक्त थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। बीडीओ सुनील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है और बैठक कर पुलिस को लिखित आवेदन देने का फैसला किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस को लिखित आवेदन का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago