Samastipur

जितवारपुर में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट लेकर फरार होने के मामले में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर रेलवे कॉलोनी में मंगलवार को सड़क पर साइकिल चला रहे बच्चों को बाइक सवार एक युवक द्वारा अपने झांसे में लेकर सोने का लॉकेट निकलवाने और फरार होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जितवारपुर रेलवे कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार ने आवेदन देते हुए बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार साइकिल चला रहा था। इसी दौरान एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक रेलवे कॉलोनी की सड़क पर साइकिल चला रहे उनके बच्चे के पास पहुंचा और उसे रोक लिया। इसके बाद उसने प्रिंस से दोस्ताना व्यवहार करते हुए बातचीत शुरू की और खुद को सहज दिखाने के लिए उसके साथ बाइक पर बैठाकर सेल्फी लेने लगा।

इसी दौरान उसने बच्चे को बातों में उलझाकर गले से सोने का लॉकेट उतरवा लिया और मौके से फरार हो गया। पास लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक की पूरी हरकत कैद हो गयी। इधर पुलिस ने कारवाई करते हुए उक्त युवक को चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि हकीमाबाद के सुबोध राय का पुत्र विक्की कुमार को सीसीटीवी में बच्चे के गले से लाॅकेट निकालते देखा गया है। उसके उपर पहले से भी कई मामले दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago