समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस गांव में मंगलवार की शाम घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने विषपान कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान केवस गांव निवासी रमेश गिरि की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने यह कदम उठाया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद उनके लिखित आवेदन के आधार पर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…