Samastipur

दलसिंहसराय में संदिग्ध हालत में पेट्रोल पंप कर्मी का शव चौर से बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेट्रोल पंप कर्मी का चौर से शव बरामद किया गया है। उसका शव घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ही केवटा गांव के कागपुर वार्ड-15 निवासी त्रिवेणी राय के 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राय के रूप में हुई है।

मृतक के छोटे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि अजय कुमार राय बुधवार को रोज की तरह ड्यूटी पर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजन उस पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां अजय काम करता था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अजय रात करीब साढ़े 10 बजे ड्यूटी खत्म कर निकल चुका था। इसके बाद परिवार के लोग और पेट्रोल पंप के कर्मचारी पूरी रात उसकी तलाश करते रहे।

गांव के आसपास, सड़क किनारे और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे कुंदन फिर पेट्रोल पंप पहुंचा। इसी दौरान वहां मौजूद कर्मचारी पंकज कुमार के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें कागपुर चौर में एक शव पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान अजय कुमार राय के रूप में की गई।

इधर घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का आरोप है कि अजय की हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। हालांकि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि केवटा गांव में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago