समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न परिवादों की सुनवाई की। कार्यक्रम के दौरान कुल 20 मामले सामने आए, जिनमें से 10 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। इसके अलावा एक-एक मामला विद्युत विभाग एवं निर्वाचन विभाग से जुड़ा था, जबकि अन्य शिकायतें जान-माल की सुरक्षा एवं विभिन्न सामान्य विषयों से संबंधित थीं।
सुनवाई के क्रम में डीएम ने सभी परिवादों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…