Samastipur

उजियारपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में किशोर की जमकर पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौ’त

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर में कथित तौर पर मोबाइल चोरी के आरोप में एक किशोर की 15 दिन पूर्व हुई पिटाई से बुधवार की शाम मौत होने का आरोप परिजनों ने लगाया है।

घटना के बाद गुरुवार की सुबह मृतक के परिजनों ने गांव के वार्ड संख्या-2 निवासी हत्यारोपी राजीव झा के घर पर शव रखकर हंगामा करते हुए घर को नुकसान पहुंचाया। मृतक की पहचान गांव के वार्ड संख्या-1 निवासी प्रदीप दास का पुत्र दर्शन कुमार (16 वर्ष) के रूप में हुयी है।

इधर घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक दर्शन की मां ने गुरुवार को पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में बताया कि उसका पुत्र दर्शन को राजीव झा का पुत्र अंशु और उसका दोस्त राजन मुर्गा फॉर्म में काम करने की बात कहकर घर से मोटर साइकिल पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद उसके पुत्र की बेरहमी से पिटाई कर एक मक्के के खेत में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उसे उठाकर मक्के के खेत से घर लेकर पहुंचा दिया। पैसा के अभाव में वह गांव के ही डॉक्टर से इलाज करवा रही थी। इसी बीच बुधवार की शाम दर्शन की मौत हो गई।

इधर मौत के बाद मृतक के परिजन व समर्थकों ने देखते ही देखते शव को पिटाई के आरोपी अंशु कुमार के घर ले जाकर बबाल करते हुए घर में तोड़फोड़ करने लगे। हालांकि इसी बीच सरपंच रामप्रसाद सिंह, जिला पार्षद अरुण कुमार, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, धर्मेंद्र दास, रणबीर चौरसिया आदि जन प्रतिनिधि ने दोनों पक्ष के लोगों के साथ मामले का हल पंचायत से करने में जुट गए।

इसी दौरान दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा, उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार सदलबल इंस्पेक्टर मो. इरसाद आलम के अलावा समस्तीपुर, मुसरीघरारी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच कर उग्र लोगों को त्वरित न्याय मिलने का भरोसा देकर आक्रोश को शांत करवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 मिनट ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

44 मिनट ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

11 घंटे ago