Samastipur

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल छीनकर भाग रहा युवक रंगे हाथों दबोचा गया

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को शहीद एक्सप्रेस खुलने के बाद एक महिला यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन खुलने के उपरांत एक युवक अचानक महिला यात्री का मोबाइल छीनकर तेजी से भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर यात्रियों की भीड़ उसके पीछे दौड़ पड़ी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के उपनिरीक्षक पीके चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।

तलाशी के दौरान युवक के पास से महिला का छीना हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पीड़ित महिला दुर्गा कुमारी के आवेदन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी समस्तीपुर के हवाले कर दिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के सौरव कुमार चौधरी के रूप में की गई है। जीआरपी समस्तीपुर ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

16 मिनट ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

36 मिनट ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

49 मिनट ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

14 घंटे ago