Samastipur

नाला उड़ाही में लापरवाही पर समस्तीपुर नगर निगम की मेयर ने कर्मियों का काटा वेतन

समस्तीपुर : नगर निगम की महापौर अनिता राम ने गोला रोड क्षेत्र में नाला उड़ाही कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है।

सोमवार को एक मॉल के उद्घाटन कार्यक्रम से लौटने के दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर को नाला उड़ाही नहीं होने की शिकायत की। इसके बाद महापौर ने तुरंत मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। जांच में पाया गया कि नगर निगम के द्वारा पहले ही नाला उड़ाही के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, लेकिन कार्य पूरा नहीं किया गया। इस पर महापौर ने कार्य पूरा होने तक संबंधित कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया।

कारवाई में नगर प्रबंधक आशुतोष मिश्रा, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, कनीय अभियंता गुलाम खैबर, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक, मो. अलीशेर, , विपिन मिश्रा, एमटीएम, पवन कुमार एमटीएस, मो. हाफिज जमादार, बदरे आलम जमादार दिलीप राम जमादार शामिल हैं।

इस दौरान महापौर अनिता राम ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई और जलनिकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

4 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

11 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

18 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

20 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

20 घंटे ago