Bihar

बिहार: दूल्हे के सामने 200 रुपये का नोट रख महिला ने पूछा एक सवाल, जवाब मिलते ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दूल्हा- दुल्हन से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई दंग है। कोई हैरान है। कोई ये पूछ रहा है कि ऐसा भला कैसे हो गया। हुआ यूं कि शादी की रस्में रातभर चलीं। रात में धूम धाम से शादी हुई। लेकिन सुबह विदाई के वक्त एक 200 रुपये के नोट ने दूल्हे का आईक्यू कैसा है, ये बता दिया। दूल्हे के उत्तर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि शादी टूट गई। मामला विवादित हो गया। उसके बाद दुल्हन पक्ष ने विदाई करने से इनकार कर दिया और शादी टूट गई। दूल्हा बिना दूल्हन के वापस लौट गया। घटना मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक मनियारी इलाके में शुक्रवार की रात एक बारात आई थी। रात भर पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हंसी- खुशी से शादी की रस्में निभाई गईं। इसमें खेल ये हुआ था कि जिस लड़के से लड़की की शादी तय की गई थी, उस लड़के को दूल्हा बनाकर नहीं लाया गया था। लड़की के परिजनों को इस बात का शक था, लेकिन वे अपना भ्रम मानकर चुप बैठे रहे। शनिवार की सुबह विदाई की तैयारी होने लगी। उसी दौरान एक महिला ने उपहार के तौर पर दूल्हे को 200 रुपये का नोट दिया। उसके साथ ही पूछा कि ये कितने का नोट है। दूल्हे ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि ये दो हजार रुपये का नोट है। उसके बाद परिजनों का शक यकीन में बदल गया कि दूसरे लड़के को दूल्हा बनाकर उन्हें ठगा जा रहा है।

टूट गई शादी

फिर क्या था। वाद- विवाद होने लगा। दूल्हे की समझदारी पर सवाल खड़े होने लगे। उसके बाद जब दूल्हे को 200 रुपये और 2000 रुपये के नोटों में अंतर नहीं पता, तो ये कैसे अपना परिवार चलाएगा। इस तरह की बातें होने लगीं। उसके बाद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। देखते- ही देखते पूरी शादी विवादों में बदल गई। उसके बाद लड़की के परिजनों ने अपनी लड़की को विदा करने से मना कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले जिस युवक से रिश्ता तय हुआ था। उसकी जगह किसी दूसरे युवक को दूल्हा बताकर शादी कर दी गई है। इसे धोखेबाजी बताते हुए परिजनों ने लड़की को विदा करने से इनकार कर दिया।

विदा नहीं हुई दुल्हन

उसके बाद लड़की की विदाई नहीं हुई। दूल्हा अपना सा मुंह लेकर वहां से विदा हुआ। लड़के पक्ष को कहा गया कि चुपचाप यहां से चले जाइए वरना ठीक नहीं होगा। आप लोगों ने धोखा दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है कि लड़का पक्ष को ऐसा नहीं करना चाहिए था। लड़की को बताया गया कि दूल्हा कोई और था। जब शादी की बारी आई, तो किसी अन्य लड़के को लेकर घरवाले पहुंच गए थे। जिसकी शादी नहीं हो पा रही थी। उसके बाद दूल्हन ने शादी तोड़ दी और किसी प्रकार का रिश्ता रखने से मना कर दिया। मामला अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि किसी प्रकार का आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago