समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शनिवार को समस्तीपुर अतिथि गृह सभागार में शिक्षा विभाग के जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के सभी अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं, विद्यालयों की स्थिति, आधारभूत संरचना, मानव संसाधन प्रबंधन तथा तकनीक आधारित शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित निरीक्षण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का सही आकलन निरीक्षण के माध्यम से ही संभव है। मंत्री ने प्रखंडवार समीक्षा करते हुए विद्यालयों में पठन-पाठन, छात्र उपस्थिति, मध्यान भोजन योजना तथा उपलब्ध संसाधनों के उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने नवाचार एवं तकनीक आधारित मॉनिटरिंग व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बदलते समय में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ना आवश्यक है। विद्यालयों में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों, शिक्षण सामग्रियों एवं विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई विभिन्न सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों की आधारभूत संरचना को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इसके साथ ही मानव संसाधन प्रणाली एवं शिक्षकों की व्यवस्था को रेशनलाइज कर उनका समुचित उपयोग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षकों की आवश्यकता अधिक है वहां उचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो। बैठक में “सिंगल विंडो सिस्टम” लागू करने पर भी विशेष चर्चा हुई।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशासनिक परेशानियों से मुक्त होकर अपने पठन-पाठन कार्य पर विशेष ध्यान दें, यही विभाग की प्राथमिकता है। मध्यान भोजन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। साथ ही विभागीय लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने एवं योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने पर बल दिया।
बैठक में स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, विधान पार्षद तरुण चौधरी, हसनपुर विधायक राजकुमार राय, वारिसनगर विधायक मांजरिक मृणाल, आरडीडी दरभंगा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीपीओ एसएसए जमालुद्दीन, डीपीओ स्थापना सत्यम कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा प्रेम शंकर झा, जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी लेखपाल सहित शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…