समस्तीपुर : गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के पटोरी थाने की पुलिस ने शनिवार की रात कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबईया हरलाल वार्ड संख्या-2 में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस के द्वारा कुल 584.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। सभी शराब गुहिया चौर से बरामद की गयी। सभी शराब पंजाब एवं चंडीगढ़ निर्मित है।
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान विभूतिपुर के हिमांशु कुमार और दलसिंहसराय के कृष्ण कुमार झा के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…