समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के डीह बस्ती घाट के पास सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से दो लाख रुपए झपट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जाता है कि नारायणपुर गांव की सरस्वती देवी नामक महिला मोहिउद्दीननगर बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से दो लाख रुपए की निकासी कर एक महिला के साथ ऑटो से घर लौट रही थी। इसी बीच पीछे से पीछा कर रहे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने डीह बस्ती घाट पहुंचने के बाद महिला से दो लाख रुपए झपट कर फरार हो गया।
घटना के बाद थानाध्यक्ष सचिन कुमार उक्त बैंक का सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उन्होंने बताया कि पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…