Samastipur

सच्चे प्रेम से मिटती हैं जीवन की सभी बाधाएं : पंडित देव कृष्ण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के पतैली गांव में आयोजित श्री राम महायज्ञ इन दिनों पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। यज्ञ के छठे दिन सोमवार को श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। भागवत कथा के दौरान विख्यात कथावाचक पंडित देव कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण एवं सरस वर्णन किया। अपने प्रवचन में उन्होंने रुक्मिणी की अटूट श्रद्धा, गहरी भक्ति और श्रीकृष्ण के प्रति उनके निष्कलुष प्रेम को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि रुक्मिणी ने तमाम सामाजिक बंधनों और विपरीत परिस्थितियों को पार करते हुए अपने आराध्य को प्राप्त किया, जो सच्चे प्रेम और समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से पूरा पंडाल गूंजता रहा। पं. शास्त्री ने कहा कि प्रेम ही भक्ति का मूल तत्व है और यही वह शक्ति है, जो ईश्वर को भी भक्त के वश में कर लेती है। रुक्मिणी का प्रेम केवल भाव नहीं, बल्कि पूर्ण समर्पण का प्रतीक था। जब प्रेम शुद्ध होता है, तो उसमें न अहंकार रहता है, न भय-सिर्फ अटूट विश्वास और समर्पण होता है।

उन्होंने आगे कहा कि श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का मिलन केवल एक वैवाहिक प्रसंग नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। हृदय में सच्चा प्रेम जागृत होते ही जीवन की सभी बाधाएं स्वतः समाप्त हो जाती हैं। प्रेम ही वह सेतु है, जो मनुष्य को ईश्वर से जोड़ता है। कथावाचक ने श्रोताओं से अपने जीवन में प्रेम, करुणा और सहिष्णुता को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यही गुण मनुष्य को सच्चे धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ाते हैं। महायज्ञ परिसर में लगे मेले में भी भारी भीड़ उमड़ी। विभिन्न दुकानों, झूलों और प्रसाद की स्टॉलों पर ग्रामीणों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।

कथा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत वृंदावन से आई कलाकार मंडली ने भक्ति गीतों पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कलाकारों की प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूरे पतैली गांव में इन दिनों आध्यात्मिक उत्सव का माहौल बना हुआ है। हर ओर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का सुंदर संगम दिखाई दे रहा है। मौके पर राम सुंदर दास, अरुण कुमार चौधरी, पवन चौधरी, मनोज चौधरी, चांद बाबू चौधरी, कांग्रेस नेता मुकेश कुमार, जितेंद्र झा उर्फ चुनचुन, राजऋषि चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

1 घंटा ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

4 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago