समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसबीआई कल्याणपुर की शाखा से गुरुवार को कोयलाकुंड वार्ड संख्या-8 निवासी बेचन राम रुपए निकासी करने पहुंचे थे। बैंक परिसर में ही उसने एक युवक को फॉर्म भरने के लिए कहा। भरा हुआ फॉर्म बेचन राम ने बैंक के काउंटर पर जमा किया और निकासी की गई 30 हजार रुपए लेकर बैंक से बाहर आकर एक पेड़ के समीप खड़ा हो गया। इसी बीच फॉर्म भरने वाला अज्ञात युवक भी उक्त बेचन राम के नजदीक पहुंचा और कागज का नोट साइज का पैकेट बनाकर उसे दिया और कहा कि इसे रखिए और आप 30 हजार अपना रुपए मुझे दीजिए एक आदमी को हमको देना है हम आते हैं तो गिनती करके आपको दे देंगे।
उक्त बुजुर्ग व्यक्ति ने विश्वास करके अपना 30 हजार रुपए उसे दे दिया परंतु काफी देर बीतने के बाद भी जब उक्त युवक नहीं आया तो बुजुर्ग व्यक्ति को कुछ आशंका हुई। जब पैकेट को खोलकर देखा तो उसमें कागज के टुकड़े का पैकेट बनाकर रखा हुआ था बुजुर्ग व्यक्ति सर पकड़ कर बैठ गया। फिर बुजुर्ग व्यक्ति ने थाना में जाकर इसकी शिकायत की। इस बाबत इंस्पेक्टर रणवीर कुमार राउत ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी व्यक्ति ने लिखित शिकायत नहीं की है। वैसे पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…