Samastipur

बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के क्रम में डूबने से युवक की मौत, मछुआरों ने निकाली लाश

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के सिंघियाघाट भगवती स्थान के निकट नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक दीपक सहनी (38 वर्ष) सिंघिया बुजुर्ग उतर वार्ड संख्या-8 निवासी जागो सहनी का पुत्र है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक के घर में पूजा होने वाली थी। स्नान करने के बाद उसे पूजन सामग्री लाना थी। इसी क्रम में वह बूढ़ी गंडक नदी में नहाने चला गया और वह डूब गया। जब लोगों ने उसे डूबते देखा तो तत्काल नदी में उसकी खोज शुरू कर दी।

करीब एक घंटे में मछुआरों ने नदी से उसकी लाश निकली। इस बीच स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुँची लाश निकल चुका था। इसके बाद लाश को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया गया। बताया जाता है दीपक घूम-घूम कर सीजनल फल और सब्जी बेचकर जीविका चलता था। दीपक की पत्नी मुन्नी देवी और तीन मासूम लड़की अंजली, रजनी और सजनी है। मृतक की माता फूल कुमारी देवी सहित सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम में भेजा गया है। परन्तु अभी आवेदन नहीं मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

8 घंटे ago