समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के रहने वाले जितेंद्र कुमार व पिंकी प्रिया के पुत्र-पुत्री ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुत्री आस्था आनंद ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं पुत्र आस्तिक आनंद ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों भाई-बहन की इस सफलता से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
बच्चों के चाचा अमरेश उर्फ भुगल यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि दोनों बच्चे आगे चलकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी कर अधिकारी बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि परिवार के लिए गर्व की बात है और बच्चों का लक्ष्य भी काफी ऊंचा है। इस सफलता के पीछे माता-पिता का विशेष योगदान रहा है। पिता जितेंद्र कुमार ने जहां बच्चों को बेहतर माहौल दिया, वहीं मां पिंकी प्रिया ने स्कूल से लौटने के बाद घर पर ही नियमित रूप से पढ़ाकर उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाया। स्थानीय लोगों ने भी दोनों बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…