गुरूवार, अप्रैल 9, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की देर रात लोको पायलट प्रमोद कापर की गोली मारकर हत्या की घटना को लगभग एक सप्ताह बीतने को है, लेकिन अब तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर अपराधियों द्वारा लोको पायलट को रोक-कर की गई इस सनसनीखेज हत्या के पीछे की वजह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस ने हलई व सरायरंजन थाना क्षेत्र से तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। संभवतः इस मामले में पुलिस और भी लोगों से पूछताछ के लिये थाने पर ला सकती है। बहरहाल पुलिस भी जांच प्रभावित होने की बात कहकर अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

बता दें कि गुरुवार की रात बाइक से जा रहे प्रमोद कापर को बदमाशों ने दर्जिनिया पुल पेट्रोल पंप के नजदीक रोक कर पहले उसके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की। मारपीट कर अधमरा होने पर भी सांस चलता देखकर बदमाशों ने निशाना बनाते हुए गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मारने से पूर्व प्रमोद कापर के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की गयी थी की उसके गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों की हड्डी तक टूट गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। परिजनों ने बताया कि बदमाश इस घटना को सड़क दुर्घटना का एंगल देना चाह रहे थे, लेकिन मारपीट से मौत ना होने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

IMG 20260326 WA0029

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि बदमाशों द्वारा लोको पायलट की रेकी ड्यूटी से घर निकलने वाली जगह से ही की जा रही थी। बदमाशों को पता था की दर्जिनिया पुल के पास सुनसान जगह रहती। प्लानिंग के तहत सुनसान जगह देखकर लोको पायलट को रोका गया और पहले उसके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। रात भर पुलिस और परिजन को हत्या की जानकारी नहीं मिली। सुबह स्थानीय लोगों ने बाइक के साथ सड़क किनारे प्रमोद कापर को अचेत अवस्था में खून से लथपथ देखकर परिजनों को सूचना दी। हालांकि किसी ने अफवाह उड़ा दी थी की सड़क दुर्घटना में लोको पायलट की मौत हो गयी, इसके बाद लोग आक्रोशित हो गये। बाद में सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय ने पहुंचकर लोगों को समझा-बूझाकर मामला शांत कराया था।

IMG 20240904 WA0139

इधर घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों में आक्रोश बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की समीक्षा की तथा समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह को जल्द से जल्द मामले के उद्भेदन का निर्देश दिया था। मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया था। इससे पहले मोरवा के विधायक रणविजय साहू एवं उजियारपुर के विधायक आलोक मेहता ने भी दो दिन पूर्व डीजीपी से मिलकर लोको पायलट प्रमोद कापर हत्याकांड के शीघ्र खुलासे की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा था।

FB ADD scaled

इधर पुलिस ने छापेमारी तेज करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि कोई निर्दोष फंसे नहीं और कोई दोषी बचे नहीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस गहनता से हर एक एंगल से हत्याकांड की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है तथा संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

IMG 20250821 WA0010

बता दें कि मृतक लोको पायलट की पत्नी गीतांजली कुमारी ने ताजपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गुनाई बसही गांव के 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इसमें मनीष कापर, रजनीश कापर, शिव गंगा कापर, युवराज कापर, संजय कापर, अनिल कापर, सुनील कापर, सुशील कापर व भोला कापर को आरोपित किया गया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी उनके पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कई वर्षों पूर्व भी प्रमोद कापर पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गये थे। इधर बुधवार को पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया व पुलिस प्रशासन से जल्द मामले के खुलासे को लेकर बात की।

IMG 20260201 WA0062 1

बयान : 

लोको पायलट प्रमोद कापर हत्याकांड मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। पुलिस की जांच सही दिशा में जा रही है।

अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150