Samastipur

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति के अवसर पर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने दोनों कर्मियों को सम्मानित कर उनके लंबे और सराहनीय योगदान की प्रशंसा की। सेवानिवृत्त होने वालों में सिपाही उमेश कुमार सिंह तथा हवलदार रविन्द्र नाथ पाण्डेय शामिल हैं। इस मौके पर आयोजित एक सादे समारोह में एसपी ने दोनों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

एसपी ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन किया है। इनके कार्य और अनुशासन से अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा मिलती रहेगी। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

17 मिनट ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

1 घंटा ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

2 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

5 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

6 घंटे ago