समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा की है। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। प्रेषित पत्र में उन्होंने लिखा है कि शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन, यात्रियों की संख्या तथा रेल राजस्व की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। इस रेल खंड से दर्जनों दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, जिसके शाहपुर पटोरी में ठहराव की आवश्यकता है। इससे इस क्षेत्र में आवागमन में सहजता होगी तथा व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री ने जिन ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा की है उनमें 14037/14038 सिलचर – नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 15659/15660 मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस, 14619/ 14620 अगरतला – फिरोजाबाद, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, 20505/20506 डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15715/15716 किशनगंज-अजमेर शरीफ गरीब नवाज एक्सप्रेस, 22449/22450 गुवाहाटी – नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12487/12488 जोगबनी – आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल है। ज्ञात हो कि पटोरी निवासी लाल बहादुर साह, डॉ ओम प्रकाश राय, अमित कुमार शर्मा, अभिषेक कुमार, कुणाल कुमार, मो मुख्तार, चंद्रकेत कुमार, संजय राम, रामलाल शर्मा, अभिनंदन कुमार, भोलानाथ गुप्ता, रत्नेश कुमार राय, विनोद कुमार गुप्ता आदि ने केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150