Samastipur

समस्तीपुर SDO कार्यालय से बाइक चोरी मामले में आरोपी दरभंगा से गिरफ्तार, शराब डिलीवरी के दौरान पहले ही मिल चुकी थी बाइक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ कार्यालय परिसर से चोरी हुई बाइक मामले में नगर थाने की पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को दरभंगा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के कुट्टी टोला निवासी नरेश सहनी के पुत्र चंद्रशेखर सहनी के रूप में की गई है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि पुलिस ने इससे पहले ही आरोपी के घर से चोरी की बाइक बरामद कर ली थी। यह बाइक करीब डेढ़ माह पूर्व दरभंगा पुलिस ने एक शराब मामले की जांच के दौरान पकड़ी थी।

इसके बाद से ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। सोमवार की देर शाम नगर थाने की पुलिस टीम ने दरभंगा के मनीगाछी थाने की मदद से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष जितवारपुर चौथ निवासी एक युवक किसी कार्य से अपनी बाइक लेकर एसडीओ कार्यालय आया था, जहां से उसकी बाइक चोरी कर ली गई थी। उसी मामले में यह कार्रवाई की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago