Samastipur

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। समस्तीपुर रेल मंडल के कई प्रमुख स्टेशनों पर बड़े फूड ब्रांड के आउटलेट खोलने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, सीतामढ़ी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और बनमनखी जैसे स्टेशनों पर फिजिबिलिटी सर्वे शुरू कर दिया गया है। समस्तीपुर जंक्शन के बाजार साइड में विशेष रूप से आउटलेट खोलने की संभावना तलाश की जा रही है।

KFC और McDonald’s जैसे ब्रांड :

प्रस्तावित फूड ब्रांड्स में केएफसी, मैकडोनाल्ड्स, पिज्जा हट, हल्दीराम और बीकानेरवाला जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी को फूड कोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां यात्रियों को एक ही जगह पर कई विकल्प मिलेंगे।

ई-आक्शन से मिलेगा आउटलेट :

इन आउटलेट्स के संचालन के लिए रेलवे ई-आक्शन प्रक्रिया अपनाएगा। इच्छुक कंपनियां बोली लगाकर स्थान प्राप्त करेंगी, जिससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर खानपान

रेल प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को साफ-सुथरा, स्वादिष्ट और भरोसेमंद खानपान उपलब्ध कराना है। इससे यात्रा के दौरान भोजन को लेकर होने वाली परेशानी भी कम होगी।

राजस्व और सुविधा दोनों में बढ़ोतरी

रेलवे सूत्रों के अनुसार, समस्तीपुर जंक्शन से रोजाना 10 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। ऐसे में फूड कोर्ट बनने से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि रेलवे की आय में भी इजाफा होगा। सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़े फूड ब्रांड के फूड कोर्ट खोलने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं, ताकि उच्च गुणवत्ता वाला खानपान उपलब्ध कराया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

2 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

12 घंटे ago