Samastipur

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथपुर बेला गांव निवासी दिनेश राम के पुत्र विनय राम (25 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विनय राम बुधवार को अपने खेत की स्थिति देखने साइकिल से घर से निकला था। खेत से वापस घर लौटने के दौरान ताल दशहरा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत डायल-112 को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर-पूसा मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में ट्रैफिक थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

2 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

3 घंटे ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

6 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

12 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

14 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

23 घंटे ago