Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम कार्यालय पर सशस्त्र होमगार्ड की टुकड़ी तैनात, एक जमादार भी रहेगा साथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम कार्यालय पर सशस्त्र होमगार्ड टुकड़ी की तैनाती बुधवार को हो गई। इस टुकड़ी में एक जमादार मो. वाजिद अंसारी के साथ चार होमगार्ड के जवान बेबी कुमारी, प्रियंका कुमारी, शम्मी कुमार व हरिशंकर कुमार शामिल हैं। ये जवान यहां कार्यालय अवधि में नियमित रूप से अपनी ड्यूटी देंगे। साथ ही, नगर निगम को जरूरत पड़ने पर अपनी सेवा देंगे। इस टुकड़ी में एक जवान नगर आयुक्त कार्यालय के सामने उनके सरकारी बॉडीगार्ड के साथ रहेंगे बाकी तीन होमगार्ड के जवान नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर तैनात रहेंगे। बता दें, कि 01-04 होमगार्ड की टुकड़ी की तैनाती प्रतिनियुक्ति के आधार पर नगर निगम में करने के लिए नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने डीएम रोशन कुशवाहा को अनुरोध पत्र भेजा था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

5 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

7 घंटे ago