Bihar

सीएम सम्राट चौधरी की सभी DM-SP के साथ बैठक, बोले- 2 महीने में दिखाइए रिजल्ट, 10 से 2 ऑफिस में बैठिए

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ हुई अहम बैठक समाप्त हो गई. इस बैठक में उद्योग, अपराध नियंत्रण और जनता सेवा को लेकर व्यापक चर्चा हुई और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश दिया कि हर जिले में इंडस्ट्री हब विकसित किया जाए. दूसरे राज्यों से आने वाले उद्योगपतियों को सुरक्षा और हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि निवेशकों के साथ एक-एक पदाधिकारी को जोड़ा जाए, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और निवेश का माहौल बेहतर बने.

बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जघन्य अपराधों में तत्काल कार्रवाई हो. खासकर बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, चार्जशीट और कड़ी सजा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. डायल 112 को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीएम और एसपी को रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पीड़ितों को समय पर न्याय मिले.

अनुभव का हवाला, अधिकारियों को चेतावनी

सीएम ने अपने 27 वर्षों के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि सही सोच वाले डीएम और एसपी जिले की 75% समस्याओं को खुद खत्म कर सकते हैं. उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने और परिणाम देने की नसीहत दी.

मुख्य सचिव और DGP के भी सख्त निर्देश

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों से अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करने को कहा. वहीं डीजीपी विनय कुमार ने निर्देश दिया कि आदतन अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और कोर्ट में मजबूत पैरवी कर उनकी जमानत रुकवाई जाए.

पुलिस बल की कमी दूर करने की तैयारी

डीजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन ने बताया कि राज्य में पुलिस बल की कमी को दूर करने के लिए लगातार बहाली की जा रही है और आने वाले समय में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होंगी.

दो महीने में रिजल्ट देने का निर्देश

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दो महीने के भीतर बेहतर परिणाम देने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता विकास के साथ-साथ मजबूत कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago