Samastipur

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को उस समय चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई, जब एक साधारण सी झोपड़ी में लगी आग ने पलभर में खुशियों का संसार उजाड़ दिया। इस दर्दनाक अग्निकांड में पांच वर्षीय मासूम श्याम की झुलसकर मौत हो गई, जबकि उसका जुड़वां भाई किस्मत के सहारे मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। बताया जाता है कि जब आग लगी, उस समय अशोक सदा के दोनों जुड़वां बेटे घर के अंदर मासूम नींद में सो रहे थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह नींद श्याम के लिए हमेशा की नींद बन जाएगी।

अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने श्याम को अपनी चपेट में ले लिया। उसे बचाने की हर कोशिश नाकाम रही और वह आग की लपटों में हमेशा के लिए बुझ गया। वहीं उसका भाई किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, जो अब भी डरा-सहमा अपने भाई को खोजती निगाहों से सबको देख रहा है।

प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में एक बकरी भी जिंदा जल गई, जबकि घर में रखे कपड़े, बर्तन, नगद पैसे, अनाज और साइकिल समेत जीवन भर की छोटी-छोटी पूंजी राख में बदल गई। आग इतनी भयावह थी कि अशोक सदा, मनोज सदा, मोहन सदा, शिवचंद्र सदा, विकास सदा, सुधीर सदा, महेंद्र सदा, बैजनाथ सदा, प्रकाश सदा और राजेंद्र सदा सहित कई परिवारों के आशियाने पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत कुछ जल चुका था। सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह भी सदल-बल पहुंचे। पुलिस ने आग बूझने पर मासूम के शव को कब्जे में ले प्लास्टिक में पैक कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रही है।  एफएसएल की टीम ने भी पहुंच नमूने एकत्रित किये। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की सूनी गोद और पिता की बुझी आंखें इस बात की गवाही दे रही हैं कि आग ने सिर्फ एक घर नहीं जलाया, बल्कि एक परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

10 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

16 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

17 घंटे ago