Samastipur

मोहनपुर रोड में टोटो सवार बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश चेन लेकर फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड में शनिवार की शाम टोटो सवार एक बुजुर्ग महिला के गले से करीब दो भरी सोने का चेन बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गये। पीड़ित महिला की पहचान शांति विहार मुहल्ले के पशुपति प्रसाद की पत्नी सावित्री देवी (69 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सावित्री देवी शनिवार की शाम किसी निजी कार्य से टोटो पर सवार होकर जा रही थीं।

इसी दौरान मोहनपुर रोड में एक बाइक एजेंसी शोरूम के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने टोटो के पास आकर अचानक झपट्टा मारा और उनके गले से करीब दो भरी सोने का चेन छीन लिया और बाइक से फरार हो गये। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद टोटो चालक और आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना से आहत सावित्री देवी काफी घबराई हुई थीं। मुफस्सिल थाने पर पहुंच उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

23 घंटे ago