Samastipur

समस्तीपुर में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, माॅक ड्रिल के जरिए सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी

समस्तीपुर : जिला अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जीविका दीदियों के साथ मिलकर लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया।अग्निशमन टीम के सदस्यों ने आग से बचाव के लिए माॅक ड्रिल के जरिए सुरक्षा के कई महत्वपूर्ण जानकारी दिया। टीम में शामिल जवानों ने डेमो के जरिए बताया कि किस तरह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक को इसकी जानकारी हो सके। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने बताया कि आग लगने पर खुद को अलर्ट रखें और दूसरों को भी मार्गदर्शित करें।

असामान्य समय के दौरान अपनी आंखें बंद करके बचाव के रास्ते से बाहर निकलें। बचाव के रास्तों को हमेशा साफ रखे और इनमें किसी प्रकार की रुकावट ना हो। बताया कि खाना बनाते समय किचन में अतिरिक्त सावधानी बरतें। प्राथमिक उपचार किट हमेशा तैयार रखें और आपात स्थिति के लिए खुद को और किट को तैयार रखे। प्राथमिक उपचार बॉक्स को ऐसे स्थान पर रखे जहां आसानी से पहुंचा जा सके।

मिट्टी के तेल, गैस सिलेंडर आदि जैसे ज्वलनशील वस्तुओं को बच्चों की पहुंच से दूर रखे। बच्चों को अग्नि सुरक्षा नियम की जानकारी से जरूर अवगत कराएं। यह भी जानकारी दी कि आग यदि किसी के शरीर में पकड़ ले तो वैसी स्थिति में दौड़े नहीं, हमेशा रुके, जमीन पर लेट कर रोल करें। जमीन पर रोल होने से कपड़े में लगी आग बुझ जाती है। आग लगने पर या आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन सेवा को काल करें। इस दौरान पीन फ्लैग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

9 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago