समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। वहीं, मोहनपुर मोहल्ले में भी शनिवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। बताया गया कि आग लगने से एक पेड़ के नीचे रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…
समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…
बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…
नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…
बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…