समस्तीपुर शहर के DRM चौक पर स्कूटी से जा रही महिला रेल कर्मी के गले से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार उच्चकों ने दिया घटना को अंजाम
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक पर बुधवार की देर शाम डीआरएम कार्यालय की एक महिला कर्मी के गले से उच्चकों ने चेन स्नैचिंग कर ली। घटना उस समय हुई जब महिला रेल कर्मी डीआरएम कार्यालय से अपनी ड्यूटी समाप्त करीब साढ़े 6 व 7 बजे के बीच अपने घर स्कूटी से जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो उच्चकों ने झपट्टा मारकर चैन स्नैचिंग कर फरार हो गये।
महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार उच्चके काफी दूर फरार हो गये। पीड़ित महिला रेल कर्मी मृग्नाक्षी सिंह ने तुरंत नगर थाना पहुंच मामले की शिकायत की। चेन की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि पीड़िता को आवेदन देने को कहा गया है। बदमाशों के भागने की दिशा में पुलिस छानबीन कर रही है।


