Samastipur

समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरों की किल्लत से गेहूं की कटाई में हो रही परेशानी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्र में मजदूरों की कमी से गेहूं की कटाई में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांव के अधिकांश पुरुष रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश गए हुए हैं घर पर सिर्फ महिलाएं और छोटे छोटे बच्चे हैं। वहीं विगत दिन पूर्व आई आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण गेहूं की अधिकांश फसल खेतों में ही गिर गई। इस हालत में मजदूर गेहूं की कटाई करना भी नहीं चाह रहे हैं। महिला मजदूर ही थोड़ी बहुत गेहूं की कटाई कर रही है। काफी कोशिशों के बाद भी तैयार गेहूं की फसल को घर लाने में किसानों काफी मशक्कत करना पड़ रहा है।

मजदूरों की कमी झेल रहे किसानों को रबी फसल की कटनी एवं दौनी करने में काफी परेशानी हो रही है जबकि मार्च और अप्रैल महीना गेहूं की कटनी का मुख्य समय है परंतु मजदूरों की कमी होने के कारण किसानों को अब काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसान अब हार्वेस्टर मशीन पर ही निर्भर हैं। परंतु बदलते मौसम को देख कर किसान काफी चिंतित दिख रहे हैं की खेतों से तैयार गेहूं की फसल घर कैसे पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago