समस्तीपुर/दलसिंहसराय : स्थानीय दलसिंहसराय अंचल कार्यालय परिसर से मंगलवार को अपराह्न फिल्मी स्टाइल में एक बदमाश को गिरफ्तार कर ले जाने की वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही। लोगों के अनुसार वर्दी के अलावे सिविल ड्रेस में चार चक्का से पहुंची पुलिस ने पान दुकान पर पुड़िया ले रहे एक व्यक्ति को बिना कोई मौका दिये अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं पास में लगी उसकी बाइक को भी लेते चली गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलसिंहसराय थाने के अजनौल डीह, वार्ड संख्या 8 के पारस महतो के रूप में वहां मौजूद कुछ लोगों ने की है। गिरफ्तार करने की कार्रवाई में शामिल पुलिस बेगुसराय जिले के मंसूरचक थाने की बतायी गई है। बताते हैं सांठा में गत वर्ष सीएसपी लूट कांड में आरोपी बनाये गये पारस की मंसूरचक थाने की पुलिस को तलाश थी। लूट कांड को ले मंसूरचक में कांड संख्या 15/25 दर्ज रहना बताया गया है। हालांकि स्थानीय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने ऐसी किसी गिरफ्तारी की जानकारी होने से इंकार किया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…