Bihar

‘नेताओं के बेड से शुरू होता है 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर’, ‘घृणित’ बयान पर पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादवकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं. बिहार राज्य महिला आयोग ने उनको उस वायरल वीडियो को लेकर नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को लेकर बेहद ही ओछी बयानबाजी की है. आयोग ने नोटिस जारी करते हुए उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द करने के लिए अनुशंसा करने तक की धमकी दी है.

पप्पू यादव को महिला आयोग का नोटिस:

बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, ‘सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्रसारित वीडियो में राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है. जिसमें आपके द्वारा यह बात कही गई है कि राजनीति में कार्य कर रही महिलाएं किसी न किसी राजनेताओं के साथ बेड शेयर करके ही आती है, जो महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है.’

तीन दिन में देना होगा जवाब:

महिला आयोग ने पप्पू यादव के वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लेते हुए उनसे पूछा है कि आपने इस तरह का घृणित बयान क्यों दिया? साथ ही क्यों नहीं आपके खिलाफ लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की जाए? पूर्णिया सांसद ‘घृणित’ बयान के संबंध में स्पष्ट जबाव पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर हस्ताक्षर के साथ उपलब्ध कराने को कहा गया है.

पप्पू ने क्या बोला था?:

यह नोटिस उनके विवादित बयान को लेकर जारी किया गया है. उन्होंने पिछले दिनों राजनीति में काम कर रही महिलाओं पर टिप्पणी की थी. दरअसल, पूर्णिया में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया था. नारी शक्ति वंदन पर छिड़े सियासी जंग के बीच पप्पू यादव ने महिलाओं को लेकर कहा था कि 90 पर्सेंट महिला नेता के रूम में गए बिना राजनीति नहीं कर सकती है. हर दिन नेताओं का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल होता है. स्कूल हो दफ्तर हो हर जगह महिलाओं का शोषण होता है.

पिछले दिनों लोकसभा में सत्तारूढ़ दल की तरफ से नारी शक्ति वंदन बिल के गिर जाने के बाद पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं. केंद्र में सत्तारूढ़ दल इस बिल के गिरने का की पूरी जिमनेवारी विपक्ष के सांसदों और नेताओं पर मढ रही है. पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सहित उसकी सहयोगी दल लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में पप्पू यादव इंडिया गठबंधन के समर्थन में है और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लगातार बयान बाजी करते रहते हैं. इसी के तहत उन्होंने पूर्णिया में महिलाओं के खिलाफ यह बयान दिया था. जिसके बाद उन पर नोटिस हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

11 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

16 घंटे ago