Samastipur

समस्तीपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री के घर में चोरी की कोशिश, इंजीनियर और पूर्व सैनिक को भी लाखों की चपत

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के नगर थाना, मुफस्सिल थाना और कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में रविवार की रात अलग-अलग तीन जगहों पर चोरी की घटना हो गयी। कर्पूरीग्राम थाना के कर्पूरीग्राम गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के घर का ताला तोड़े जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। बताया गया कि चोर घर से सामान आदि नहीं ले जा सके। मामले में अमृता कुमारी ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

उधर, मुफस्सिल थाना के विवेक-विहार मोहल्ला में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। अज्ञात चोरों ने पूर्व सैनिक ब्रजकिशोर पांडे के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक अपने बच्चे की पढ़ाई के सिलसिले में घर बंद कर दिल्ली गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। पीड़ित के भाई ने घटना की सूचना स्थानीय थाना को देकर कार्रवाई की मांग की है।

इधर, नगर थाना के रेलवे काॅलोनी में रेलवे में कार्यरत इंजीनियर रवि शंकर के घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय वह घर से बाहर थे। लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया गया कि चोर ने घर के भीतर सभी सामानों को बिखेर कर अच्छी तरह से कीमती सामान की खोजबीन की। इस दौरान कुछ फूल के बर्तन और घर में रखी नगदी आदि पर हाथ साफ कर दिया। बताया गया कि लगातार छठी बार इंजिनियर के घर को निशाना बनाया गया है। वहीं पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

6 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

6 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

8 घंटे ago