Samastipur

राजद नेता व पूर्व मुखिया अखिलेश राय और रामउदेश राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : शहर के खरीदाबाद (मगरदही) में राजद नेता व पूर्व मुखिया अखिलेश राय तथा पूर्व मुखिया रामउदेश राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि -सभा आयोजित की गई। स्व. अखिलेश राय के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। अध्यक्षता सह धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती एवं संचालन शिक्षाविद राजकुमार राय राजेश ने किया।

संबोधन के क्रम में पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, मेयर अनीता राम तथा संस्कृत बोर्ड के सदस्य डा. दुर्गेश राय ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश राय शोषित -पीड़ितो व गरीब -गुरबों के बुलंद आवाज के प्रतीक थे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिंह, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, भाकपा जिला मंत्री सुरेन्द्र सिंह मुन्ना, माकपा जिला मंत्री रामाश्रय महतो, राजद प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज, प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

9 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

9 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

10 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

15 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

22 घंटे ago